Monday, October 21, 2024
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस ने रायपुर सीट से हीरा सिंह बिष्ट को टिकट देकर उतारा...

कांग्रेस ने रायपुर सीट से हीरा सिंह बिष्ट को टिकट देकर उतारा भारी नेता, भाजपा की रहा आसान नहीं

कांग्रेस ने रायपुर सीट से हीरा सिंह बिष्ट को टिकट देकर उतारा

भारी नेता, भाजपा की रहा आसान नहीं
देहरादून।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रायपुर सीट से हीरा सिंह बिष्ट को टिकट देकर भारी नेता उतारा है। कांग्रेस के पुराने और बड़े चेहरे हीरा सिंह बिष्ट का अपना बड़ा प्रोफाइल है। ऐसे में रायपुर सीट भाजपा के लिए आसान नहीं होगी। माना जा रहा है कि हीरा सिंह बिष्ट को टिकट मिलने के बाद जगह जगह से युवाओं की टीम उनसे जूड़ गयी है।
हीरा सिंह बिष्ट को रायपुर सीट से टिकट मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। बताते चले कि हीरा सिंह बिष्ट पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में कई पदों में रह चुके हैं। कांग्रेस से महानगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यही नहीं देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख रायपुर भी रहे हैं। वही शुगर फेडरेशन के सचिव रहे हैं। इसके अलावा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कहीं विभागों के यूनियन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं देहरादून में ओएनजीसी कर्मचारी संगठन के नेता भी रहे। बताते चले कि जब ओएनजीसी के दफ्तर दिल्ली से शिफ्ट हो रहे थे तो, उस दौरान हीरा सिंह बिष्ट ने उन दफ्तरों को रोकने के लिए मुख्य भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments