उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने नामांकन के बाद मुखवा गांव पहुंचकर माँ गंगा से जीत का आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस दौरान उपला टकनौर क्षेत्र से आज कांग्रेस प्रत्याशी सजवाण के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में जसपुर गांव से जोत सिंह रौतेला जी व उनके पुत्र सोनम (सोनू) रौतेला ने कांग्रेस ज्वाइन की, इसके अलावा जसपुर से नवीन रौतेला, पुराली से कविराज राणा, झाला गांव से विकास रौतेला, गणेश रौतेला, यशवंत रौतेला, अभिषेक रौतेला, आशीष रौतेला, नरेंद्र मार्तोलिया, मंजीत, आदेश, संदेश, अनिल, ध्रुव, मोहित रौतेला, नटिण गांव से उप प्रधान अरविंद थनवान, सुनील जोशी, महावीर थनवान, विजेंद्र थनवान, अमित सरोला आदि ने ..
भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।