Sunday, May 19, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडBig breaking :-Weather-पारा 40 के पार, अगले सात दिन होगा और बुरा...

Big breaking :-Weather-पारा 40 के पार, अगले सात दिन होगा और बुरा हाल, कब आएगी राहत की खबर

Weather: पारा 40 के पार, अगले सात दिन होगा और बुरा हाल सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी से झुलस रहे लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से पारे के 40 के ऊपर जाने से जहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है,

Big Breaking: अभी-अभी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी संग आ रहे थे देहरादून…

जून के पहले सप्ताह में ही 40 डिग्री पहुंचा तापमान
हल्द्वानी में सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले 22 जून 2018 को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। गर्मी से झुलस रहे लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस समय नमी नहीं होने और ड्राई हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान से शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ी हैं, इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह इसी तरह गर्मी का प्रकोप रहेगा। बीच-बीच में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

इधर लगातार दूसरे दिन गर्म मौसम के कारण हो रही उमस ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग चेहरा ढककर बाहर निकल रहे हैं। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस जबकि मुक्तेश्वर का 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments