Friday, May 17, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तर प्रदेशWeather Update Today: पहले कोरोना साथ में हड्डियों को चुभोने वाली ठण्ड...

Weather Update Today: पहले कोरोना साथ में हड्डियों को चुभोने वाली ठण्ड ,उत्तर भारत में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें; पढ़ें अपडेट..

लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है उत्तर भारत में । हमारे मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। घना कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा

उत्तराखंड ऑनलाइन डेस्क। 2022दिसंबर का महीना खत्म होने की ओर है, और जबकि उत्तर भारत में ठंड कम होने का कोई संकेत दिख नहीं रहे है। कई राज्यों में जैसे उत्तराखंड ,हिमांचल प्रदेश ,कश्मीर जैसे जगहों पर ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा धुंध ने भी सड़कों से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे का भी अनुमान जताया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। आपको बताते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का क्या हाल है।

देश की राजधानी दिल्ली में गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार , देश की राजधानी दिल्ली में तापमान गिरने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कोहरे का अनुमान भी जताया है। राजधानी में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बार अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में अंतर आने से बिमारियों का डर ज्यादा है

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने अपना प्रकोप दिखा दिया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में मौसम में शुष्कता बनी रहेगी।

उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी ठंड का प्रकोप

उत्तराखंड में भी ठंड ने अपना प्रचंड प्रकोप दिखा दिया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में मौसम में शुष्कता बनी रहेगी।

आप को बता दें की कोरोना और ठण्ड को लेकर सतर्क हुई भारत सरकार, मनसुख मांडविया आज करेंगे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक

केंद्रीय स्वस्थ मंत्री भारत सरकार, मनसुख मांडविया
कोरोना को लेकर सतर्क हुई भारत सरकार
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments