Monday, May 20, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडहाई पावर कमेटी ने किया नरेंद्रनगर वन प्रभाग के क्रू-स्टेशनोंका निरीक्षण

हाई पावर कमेटी ने किया नरेंद्रनगर वन प्रभाग के क्रू-स्टेशनोंका निरीक्षण

टिहरी। वनाग्नि को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट पर है तो वहीं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार MOEFCC द्वारा गठित हाई पावर कमिटी ने नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के विभिन्न क्रू-स्टेशनों एवं वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार मा० सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार MOEFCC द्वारा गठित हाई पॉवर कमिटी ने नरेन्द्रनगर वन प्रभाग, मुनिकीरेती के विभिन्न क्रू-स्टेशनों एवं वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अत्याधिक तापमान बढ़ने से उत्तराखण्ड में वनाग्नि की घटनाओं में निरन्तर वृद्धि हो रही है, जिससे उत्तराखण्ड सरकार व केन्द्र सरकार वनाग्नि पर नियत्रंण करने के प्रयास खोज रही है।

इस अवसर पर मा० सर्वोच्च न्यायालय की टीम के साथ कपिल लाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक / नोडल अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, निशान्त वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि, धर्म सिंह मीणा, वन सरंक्षक, भागीरथी वृत्त, राजीव धीमान, वन सरंक्षक, शिवालिक वृत्त, जीवन मोहन दगाड़े, प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग, नीरज शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग, तथा समस्त वन कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments