Saturday, October 5, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने तीन वर्षों में जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के...

सीएम धामी ने तीन वर्षों में जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप किया काम:अग्रवाल

ऋषिकेश: क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में 3 वर्ष पूर्ण होने पर पौधारोपण किया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में पौधारोपण कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने इन तीन वर्षों में जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य की जनता के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सीएम धामी के इन तीन सफलतम वर्षों में राज्य एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं। वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि श्री धामी जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा है।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, वीरेंद्र रमोला, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, सौरव गर्ग, सचिन अग्रवाल, सुधा असवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments