Thursday, September 19, 2024
uttarakhandekta
Homeटिहरीटिहरी- घनसाली में कांग्रेस के टिकट के लिए घमासान

टिहरी- घनसाली में कांग्रेस के टिकट के लिए घमासान

देहरादून।ज्

जैसे-जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं राष्ट्रीय दलों में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है।

बात कांग्रेस की करें तो टिहरी गढ़वाल की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। 

लेकिन बड़ा घमासान टिहरी और घनसाली सीटों पर रहने की संभावना है। कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष टिहरी सीट से पार्टी के प्रांतीय मीडिया समन्वयक एवं राज्य आंदोलनकारी आकाश कृशाली, 2017 में प्रत्याशी रहे नरेंद्र रमोला व प्रताप नगर की पूर्व प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल ने टिकट के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। 

टिहरी से दो बार विधायक रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने समाचार लिखे जाने तक टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। हाल ही में उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं भी थीं।अटकले अभी भी जारी हैं। भाजपा का एक धड़ा उनके पक्ष में ही बताया जाता है। 

पार्टी की अधिकृत स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपाध्याय का अभी तक दावा न करने से संशय बना हुआ है। हालांकि अगर वह दावेदारी करेंगे तो उनका टिकट काटना टेढ़ी खीर जरूर है। गांधी परिवार से पुराने रिश्ते काम आ सकते हैं।

वहीं प्रतापनगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख  विजयलक्ष्मी थलवाल की दावेदारी अचानक सामने आई है। इधर आकाश कृशाली की पत्नी नगर की प्रथम महिला याने पालिकाध्यक्ष भी हैं और कृशाली कई सालों से टिहरी शहर में सक्रिय रहे हैं।

उधर घनसाली में सबसे अधिक दावेदार हैं। 2017 में पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीलाल शाह  बतौर निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भीमलाल आर्य काफी पीछे रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments