Thursday, September 19, 2024
uttarakhandekta
Homeटिहरीराजस्व कर्मियों की बेमियादी हड़ताल से जिले में कामकाज ठप

राजस्व कर्मियों की बेमियादी हड़ताल से जिले में कामकाज ठप

नई टिहरी       

राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक वह राजस्व सहायक सेवक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर जनपद टिहरी गढ़वाल की सभी तहसीलों में कार्यरत राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों तथा राजस्व सहायकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल आरंभ कर दी है । तहसील गजा, नैनबाग आदि तहसीलों में समस्त राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों व उनके सहायकों ने तहसीलदारों के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ज्ञापन जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को भेज दिया है।

नैनबाग तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक उपेन्द्र सिंह राणा व गजा तहसील के विनोद सिंह राणा ने बताया कि प्रांतीय संगठन की चार सुत्रीय मांगों के समर्थन में निर्णय लिया गया है। प्रांतीय संगठन के महासचिव महिपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि शासन हमारी मांगों की अनदेखी कर रहा है। जबकि संगठन की बार ज्ञापन दे चुका है। प्रांतीय संगठन की मांग है कि राजस्व निरीक्षकों व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों पर समानता तथा समान कार्य के लिए समान वेतन व समान संसाधन जैसे मुद्दों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा ने कहा कि पुलिस कार्यवाही के लिए समुचित संसाधन नहीं मिले हैं। जब तक मांगों पर जल्द समुचित कार्यवाही नहीं होती है तब तक कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। दूसरी ओर राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों की कलम बंद हड़ताल से अनेक प्रकरणों के लम्बित होने की सम्भावना के मध्यनजर रखते हुए सामाजिक संगठनों एवं प्रधानों ने सरकार से जल्द समाधान करने की मांग की है। गजा में विनोद सिंह राणा, अरविंद कुमार, प्रवीन जेठुडी, रमेश नौटियाल, भजन सिंह कैंतुरा, कुशलानंद उनियाल, राकेश सिंह असवाल तथा नैनबाग तहसील में उपेन्द्र सिंह राणा, धनीलाल मेहर, प्रताप सिंह पंवार, महावीर सिंह चौहान, बीसी खंडूड़ी आदि अनेक सहायक कलमबंद हड़ताल में शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments