Saturday, September 21, 2024
uttarakhandekta
Homeटिहरीखुशखबरी- घनसाली फलेंडा नैलचामी की प्रियंका नेगी ने किया क्षेत्र का नाम...

खुशखबरी- घनसाली फलेंडा नैलचामी की प्रियंका नेगी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन- बनी गांव की पहली अधिकारी

गांव की पहली सरकारी इंजीनियर ‘प्रियंका नेगी’
कई लोग अपनी मेहनत और लगन से घर परिवार का नाम रोशन करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों की प्रेरणा और आदर्श बन जाते हैं। ऐसे लोग प्रेरणा बनने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रास्ता खोलते हैं। एसे ही लोगों में एक नाम प्रियंका नेगी का भी शुमार हो गया है। टिहरी गढ़वाल के गांव फलेंडा नैलचामी की रहने वाली प्रियंका सरकारी इंजीनियर बनी हैं। प्रियंका की उपलब्धी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वह जिस गांव से आती हैं, वहां से पहली बार कोई सरकारी इंजीनियर बना है। उन्होंने अपने परिवार का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही गांव की बाकी लड़कियों के लिए भी एक मार्ग बनाया है।
प्रियंका नेगी इस साल अपने गांव की पहली सरकारी इंजीनियर बनी हैं। प्रियंका उत्तराखंड पॉवर कार्पोरेशन में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट हुई हैं। प्रियंका के सिलेक्शन के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं प्रियंका की छोटी बहन सुरभी नेगी एमबीबीएस कर रही है।प्रियंका नेगी के पिता का नाम प्रीतम सिंह नेगी है जो पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और माता एक गृहणी हैं। यदि इंसान की सोच लगन सच्ची हो तो वह अपनी मंजिल पा ही लेता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments